फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन में दिखाया अनुशासन

Wed, 12 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
विज्ञापन
kathua - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को शस्त्रों की पूजा की और बाजार में पथ संचलन किया। इस दौरान भगवा ध्वज लेकर क्षेत्र में अपनी एकता, शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया। सफेद कमीज, खाकी पैंट और काली टोपी पहने स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
विज्ञापन


महिला डिग्री कॉलेज से शुरू पथ संचलन शहीदी चौक से होते हुए पारलीवंड, मुखर्जी चौक पहुंची। इसके बाद कोर्ट मार्ग से होकर सभी महिला डिग्री कॉलेज पहुंचे। पहली बार जिला स्तर पर संयुक्त रूप से पथ संचलन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आरएसएस के विभाग संचालक ने बताया कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। दशहरा पर्व के मौके पर शस्त्र की पूजा की जाती है। इस वर्ष 91वां पंथ संचालन किया गया। इस मौके पर समाज को एकत्रित करने और भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज की बेहतरी के लिए योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें