फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से झुलसने लगा जनजीवन

Sun, 22 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
- फोटो : logo
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में बेरुखी बढ़ती जा रही है। बीते दिन की तुलना में अधिकतम तापमान का पैमाना भले ही आंशिक रूप से कम रहा हो, लेकिन आर्र्दता गायब रहने से जनजीवन बेहाल हो गया। शनिवार को सुबह से ही तपिश हो गई थी। दिन चढ़ा तो गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


खरीफ के सीजन में किसान इन दिनों खेतों की जुताई में जुटे हुए हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच काम करना दुश्वार हो रहा है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। आम लोगों के लिए झुलसा देने वाली गर्मी की चुनौती से निपटना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। शाम ढलने के बावजूद हवा में तपिश बरकरार रही।

लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। दोपहर में पैदल चलने वालों से लेकर बाइक सवार चेहरे पर कपड़ा बांधकर ही निकल रहे हैं। धूप की चुभन के साथ-साथ गर्म हवाओं के थपेड़े सहना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी में लोग प्यास से भी बेहाल हो रहे हैं। खूब पानी पीने के बावजूद प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें