फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 1979 में हुई समझौते के तहत जम्मू कश्मीर को 1150 क्यूसेक पानी दिलाने के लिए तैयार होने वाली नहर का काम एक बार फिर तेजी पकड़ने जा रहा है। नहर की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

बीते साल अप्रैल में शुरू करवाया गया काम जहां मात्र 250 मीटर ही पहुंच पाया था। वहीं तीन बार पेड़ों की कटाई के लिए करवाए गए टेंडर असफल रहे। जिसके बाद दोनों राज्यों के अधिकारियों की प्रधान सचिव बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग जम्मू कश्मीर की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान काम को शुरू करवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। प्रस्तावित नहर की जद में आने वाले 15 परिवारों से प्रशासन ने हाल में बैठक कर उन्हें मुआवजे के संबंध में जानकारी देते हुए उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शाहपुर कंडी परियोजना से जम्मू कश्मीर की नहरों को जोड़ने वाली एक किलोमीटर और चार सौ मीटर लंबी इस नहर का काम अगले वर्ष जुलाई से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें