फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोविंदसर-ए के सामुदायिक भवन की दशा सुधारी

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गोविंदसर ए पंचायत में पंचायतघर में पूरा हुआ मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
- ग्रामीण विभाग ने 1.89 लाख की लागत से करवाया मरम्मत कार्य
विज्ञापन


कठुआ। ग्रामीण विभाग की ओर से पंचायत गोविंदसर-ए में बने सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य करवाया पूरा करवा लिया है। मरम्मत कार्य के तहत सामुदायिक भवन में विभाग की ओर से बिजली, टूट-फूट सहित पेंटिंग, दीवारों की पैनलिंग और फाल्स सीलिंग करवाई गई है।
बता दें कि इस मरम्मत कार्य को ग्रामीण विभाग की ओर कुल 1.89 लाख की राशि में पूरा किया गया है। हालांकि सामुदायिक भवन के मरम्मत के लिए विभाग ने कैपेक्स बजट के तहत 2.10 लाख की राशि की व्यवस्था की थी। विभाग ने टेंडर के माध्यम से सिर्फ 1.89 लाख में ही पूरा करवा लिया है। दो दशक पहले बने इस सामुदायिक भवन का समय पर मरम्मत कार्य न होने से यह खंडहर हो चुका था, जिससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने पिछले साल इसकी मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने मरम्मत कार्य पूरा करवा कर ग्रामीणों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार भवन के भीतर बने हॉल सहित एक दफ्तर और अन्य कमरे में भी लोगों के बैठने के साथ-साथ कुल पांच पंखे लगवाए गए हैं। इससे अब भवन का उपयोग शादी-विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि क्योंकि पंचायत में अभी पंचायत घर का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इससे भवन का इस्तेमाल पंचायत कार्यों के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-
कोट
सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य पिछले वित्त वर्ष में कैपेक्स बजट के तहत करवाया गया है। यह एक लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। पूरा कार्य 1.89 लाख रुपये में पूरा हुआ है। उम्मीद है कि इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

-सुरेश कुमार, जूनियर अभियंता ग्रामीण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें