फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में बदला मौसम का मिजाज, ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी। क्षेत्र में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। जिसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चलती ठंडी हवाओं ने क्षेत्र में ठंड का एहसास बढ़ा दिया। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण घास काटने और फसलों की कटाई में जुटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते कामकाज के सिलसिले में घरों से बाजार की ओर जाने वाले लोगों को भी बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिक्कतें हुईं। क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट महसूस की गई। इस बारिश को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आगामी फसलों की बुवाई और खेतों में लगाई जा रही सब्जियों के लिए बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे किसानों को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में हुई बारिश कृषि क्षेत्र के लिए काफी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि भले ही बारिश के कारण घास काटने और फसलों की कटाई करने वाले लोगों को कुछ परेशानी हुई है। यह आगामी फसलों और खेतों में लगाई जा रही सब्जियों के लिए यह बारिश वरदान है। उन्होंने कहा कि खेतों में नमी बढ़ने से कृषि कार्यों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें