फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बेहतर स्वास्थ्य का महत्व बताया

विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को रवाना करते डीसी राह - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशिक्षु स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीसी राहुल यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से निकाली गई रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों और नारों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का महत्व बताया।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी राहुल यादव ने बीमारियों से दूर रहने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और हमारी पृथ्वी की सुरक्षा के लिए प्रदूषण रोकने का प्रयास करना चाहिए। रैली संपन्न होने के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा कृष्ण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वस्थ शरीर पाने के लिए जीवन शैली में बदलाव के साथ योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। वहीं इस मौके पर जिला चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिन को नई पीढ़ी के समग्र स्वास्थ्य और उनकी गतिहीन जीवन शैली के कारण भलाई पर जोर देने के अवसर के रूप में भी मनाया जाता है। उनका विभाग लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए लगातार प्रयास भी कर रहा है। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वासना शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ समीना वजीर, मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज के अलावा काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें