फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव विभाग ने चलाया पौधरोपण कार्यक्रम

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण करती महिला एनसीसी कैडेट्स, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। हरित जम्मू-कश्मीर अभियान को तेज करते हुए शनिवार को जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य और उसके आसपास जंगलों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्य वन्यजीव वार्डन जम्मू-कश्मीर सुरेश गुप्ता की देखरेख में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच पंचायत अमला मधु शर्मा, सरपंच पंचायत राख होशियारी सुदर्शन खजूरिया, पंचायत सदस्यों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं, वन्यजीव वार्डन कठुआ विजय कुमार, रेंज अधिकारी जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य बिशंभर सिंह और आम लोगों ने वन्यजीव प्रभाग कठुआ के अधिकारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
इस मौके पर मधु शर्मा ने जसरोटा वन्यजीव अभयारण्य के आसपास वन्यजीव संरक्षण विभाग के किए जा रहे कार्यों को सराहा। साथ ही उन्होंने वन्यजीव संरक्षण विभाग से वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए हाथ मिलाने का संकल्प लिया। वहीं, सुरेश गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष वन्यजीव संरक्षण विभाग ने मानसून के दौरान जम्मू क्षेत्र के विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों में सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वन्यजीव प्रभाग कठुआ में 226.52 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तीन वन्यजीव अभयारण्य और एक संरक्षण रिजर्व हैं। उन्होंने पंचायत सदस्यों और युवाओं से इस काम के लिए आने को कहा। उन्होंने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

-------
जीएमसी कठुआ परिसर में रोपे पौधे
कठुआ। जीएमसी कठुआ में सामाजिक वानिकी विभाग ने वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल की नई इमारत के आसपास जीएमसी कठुआ के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब तीन सौ पौधे रोपे गए। इस मौके पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू, डीएफओ सामाजिक वानिकी मुनीश भारद्वाज, प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ डॉ. अंजलि नादिर भट्ट, डॉ. सुरिंदर अत्री एचओडी पैथोलॉजी, मुख्य लेखा अधिकारी राहुल गुप्ता के साथ कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
--------
सफाई के साथ चलाया पौधरोपण
कठुआ। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा और उप आबकारी आयुक्त कुसुम शर्मा के निर्देश पर आबकारी रेंज कठुआ के कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। ईटीओ आबकारी रेंज कठुआ वीरेंद्र कुमार की टीम की चलाई इन गतिविधियों के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजी अहमद, एसआई अमित शर्मा, संजीव कुमार, जेपी शर्मा, एचजी नगिंदर कुमार, आबकारी गार्ड प्रदीप सिंह, मो. शरीफ और वरुण शर्मा मौजूद रहे। संवाद
-------
पौधरोपण अभियान में रोपे 200 पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में वन विभाग ने शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ इलाके के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने दो सौ पौधे रोपे।
वन विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान में अर्जुन, पीपल, अमरूद, सागवान सहित अन्य कई प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। वन विभाग जम्मू के मुख्य संरक्षक रमेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधों का सबसे अधिक योगदान रहता है। सभी को पौधे रोपने चाहिए। वन विभाग ने कई इलाकों में यह अभियान चलाया गया है। आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर वन विभाग प्लानिंग प्रोजेक्ट के मुख्य संरक्षक बी बालाजी, मुख्य संरक्षक सैमुअल चींग, वन विभाग बिलावर और बसोहली के डीएफओ, जिला विकास परिषद मांडली और नगरोटा के सदस्य, कोहग पंचायत के सरपंच अमरीक सिंह, पंचायत के कई प्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
----------
डांबरा पश्चिम पंचायत में रोपे डेढ़ सौ पौधे
महानपुर। एक बीट एक पंचायत पौधरोपण अभियान के तहत सीसीएफ जम्मू, प्लानिंग सीसीएफ, ईस्ट सर्किल की उपस्थिति में तहसील के डांबरा पश्चिम पंचायत में पौधरोपण किया। बसोहली उपमंडल के महानपुर वन रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत में विभिन्न प्रकार के डेढ़ सौ पौधे लगाए। इस मौके पर रेंज ऑफिसर दीपक बगोगिया ने बताया कि पंचायत में पौधरोपण के साथ लोगों में पौधे और बीज भी बांटे गए। उन्होंने पंचायत सदस्यों से कहा कि वह पौधरोपण मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस मौके पर बीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह सहित स्थानीय सरपंच उपस्थित रहे। संवाद
----------
डिग्री कॉलेज परिसर को किया साफ और हरा-भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय डिग्री कॉलेज में स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग, एनसीसी सशस्त्र और नौसेना विंग और राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हरित परिसर अभियान चलाया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ परिसर और हरित परिसर अभियान में भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। अभियान में लगभग दो सौ छात्रों ने भाग लेकर पूरे परिसर को साफ किया, और वहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इसमें फूलों के पौधे, सजावटी और औषधि के लगभग तीन सौ पौधे लगाए गए।
कॉलेज परिसर में चलाए गए पौधरोपण अभियान का संचालन भौतिक निदेशक डॉ. जे एस सूदन ने किया। इस मौके पर डॉ. रचना देवी एएनओ एनसीसी गर्ल्स विंग, डॉ. वीरिंदर सिंह एएनओ एनसीसी बॉयज विंग आर्म्ड, डॉ. अमरीक सिंह एएनओ एनसीसी नेवल विंग, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. ऋतु राज और प्रो. नेहा बंदराल के अलावा प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. अमिता दुआ, प्रो. सूर्य प्रताप सिंह, प्रो. अनूप शर्मा , प्रो. कौरब सिंह, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. कमल दीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।
--------
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया पौधरोपण
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लखनपुर स्थित स्टेट टैक्स डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। डिप्टी कमिश्नर रंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के आसपास औषधीय, सजावटी और विभिन्न मसालों के पौधे लगाए। इस मौके पर रंजीत सिंह ने कहा कि कार्यालय के आसपास होने वाले इस पौधरोपण का भविष्य में लोगों को लाभ मिलेगा। संवाद

जीएमसी कठुआ में पौधरोपण करती प्रधानाचार्य अंजलि नादिर भट्ट व अन्य, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें