राजकीय डिग्री कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाते एनएसएस स्वयंसेवक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज बनी की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान आयोजित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल शर्मा की अगुवाई में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर, मेला ग्राउंड और एप्रोच रोड को साफ किया।
इस दौरान उन्होंने देश के जागरूक और सक्रिय युवा बल बनाने की कसम खाई, जिसका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम कृष्ण और प्रो. संजीव वर्मा की देखरेख में आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वच्छता पर महात्मा गांधी के विचार से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी ने कभी भी स्वच्छता से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमें आजादी दी। हमें उन्हें स्वच्छ भारत देना चाहिए। स्वच्छ भारत की अवधारणा प्रत्येक परिवार को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करना है। डिग्री कॉलेज बनी ने मिशन की शुरुआत से ही स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य में योगदान दिया है। विद्यार्थियों को कॉलेज की इस परंपरा को बनाए रखना होगा।