बिलावर। नाज खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में सुकराला की टीम ने रिकी इलेवन बिलावर की टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुकराला की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और रिकी इलेवन बिलावर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
निर्धारित 10 ओवरों के मैच में रिकी इलेवन की टीम ने सात विकेट गंवाकर 84 रन बनाए। रिकी इलेवन के बल्लेबाज योगेश ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। वहीं सुकराला के गेंदबाज शरण ने तीन विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुकराला की टीम के बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी से निर्धारित लक्ष्य को टीम ने दो विकेट गंवाकर आखिरी ओवर में पूरा कर लिया। सुकराला के बल्लेबाज नितिन ने 41 रन बनाए। वहीं बिलावर के गेंदबाज सनी और अर्जुन ने एक-एक विकेट हासिल की। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सुकराला के बल्लेबाज नितिन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों ने बताया के रविवार को प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल का मुकाबला सुकराला और बिलावर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।