फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट की टीम ने बनहोड़ को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे की नाज खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को हुए मैच में रामकोट की टीम ने बनहोड़ की टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में जगह बना ली है। रामकोट की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बनहोड़ की टीम निर्धारित 10 ओवरों की मैच में 9 विकेट गंवाकर 75 रन बनाए। बल्लेबाज निखिल ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। वहीं रामकोट के गेंदबाज विवेक और कमलेश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामकोट की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट गवांकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम आठ विकेट से मैच जीत कर अगले राउंड में प्रवेश कर गई। रामकोट के बल्लेबाज विवेक ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया। मैच में 3 विकेट और 43 रन बनाने के लिए रामकोट के खिलाड़ी विवेक को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें