फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत को जान सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
भारत दर्शन पर जाने वाले विद्यार्थी पुलिस अधिकारियों के साथ। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिला के 56 छात्रों को भारत दर्शन टूर के तहत रवाना किया गया है। जिला पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने विद्यार्थियों के दल को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस टूर से विद्यार्थी देश की सांस्कृतिक विरासत को जान सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी ने बताया कि टूर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को न केवल भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें अपने जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लाभ प्रदान करना है। छात्रों को देश के वैज्ञानिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी। जिला पुलिस कठुआ द्वारा ठहरने और खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एसएसपी ने भ्रमण करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर इन यादों को जीवन भर संजोए रखें। इस मौके पर एएसपी सुरेश कुमार चिब, शम्मी कुमार, डीएसपी डीएआर सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें