डाइट बसोहली द्वारा कालीबड़ी मिडिल स्कूल में हिन्दी विषय पर जिला स्तर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 जोनों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया, हायर सेकेंडरी स्कूल चढ़वाल ने दूसरा और हाई स्कूल गुढ़ा मुंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक एचओडी शकुंतला मुंडे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के मनोबल में वृद्धि करने में सहायक होती है और ऐसी प्रतियोगिता को करवाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में एचओडी चम्पा देवी, सीनियर लैक्चरार डा भूषण शास्त्री मुख्य संयोजक रहे।
वहीं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में गणित व विज्ञान विषय पर डाइट बसोहली जिला स्तर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिला की 15 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञान प्रतियोगिता में हाई स्कूल भल्लड़ ने पहला, हाईस्कूल जंगलोट ने दूसरा, और हायर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गणित प्रतियोगिता में हाई स्कूल मेला ने पहला स्थान, माढ़ा पट्टी ने दूसरा और हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट ने तीसरा स्थान को अपने नाम किया।