फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों ने मंत्री से कॉलेज बस सेवा शुरू करने की मांग की

Sun, 22 Jun 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय की इमारत की दशा सुधारे जाने की मांग करते बाड़ी पंचायत के लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्रों को कॉलेज बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कॉलेज के छात्रों का एक शिष्टमंडल प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा से मिला।
विज्ञापन

सतीश शर्मा हीरानगर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों का शिष्टमंडल मंत्री से मिला और उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को कॉलेज के लिए कोई भी सीधी यातायात सुविधा नहीं है। इस कॉलेज में कंडी और सीमावर्ती इलाके के छात्र पढ़ते हैं लेकिन यातायात की बेहतर सुविधा न होने के कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि कॉलेज को दो बसें दी जाएं। जिस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर वह मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करेंगे और छात्रों को कम से कम दो कॉलेज बस उपलब्ध कराने की हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें