फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छठे दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में जमा सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जल्द उनका हक देने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता दर्शन कुमार ने कहा कि पिछले छह दिन से शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से पूरा शहर का हाल बेहाल है। इसे देखकर उन्हें भी दुख होता है, लेकिन शासन और प्रशासन की लगातार अनदेखी उन्हें अपनी हड़ताल को जारी रखने के लिए मजबूर कर रही है। पिछले दो दशक से नियमित किए जाने की मांग करने वाले सफाई कर्मचारियों को आज तक उनका हक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे विधायकों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनी है लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधि वहां लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने और सुविधाओं को विकसित करने की चर्चा करने के बजाय ऐसे विषयों पर समय बर्बाद कर रहे हैं जो लोगों की मूल आवश्यकता से जुड़ी ही नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी भी वक्त है सरकार जागे और सफाई कर्मचारी की समस्याओं का निदान करें। अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें