रात साढ़े आठ बजे चली आंधी ने जनजीवन को किया प्रभावित, बाजारों से गायब रही रौनक
कठुआ। बुधवार रात जिले में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और तूफान का दौर शुरू हो गया। इसके चलते जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
रात साढ़े आठ बजे तेज आंधी तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। बाजारों में देखते ही देखते रौनक गायब हो गई। वहीं, तेज आंधी तूफान से बिजली ढांचा भी पस्त हो गया। कई जगह पेड़ गिरने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि इस दौरान किसी भी जानमाल के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। बिजली विभाग के अनुसार तूफान थमने के बाद ही बिजली लाइनों को दुरुस्त कर बिजली बहाल करने का काम शुरू किया जा सकेगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में देर शाम तक 64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। आंधी तूफान के बाद जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई। संवाद