छात्र बोले- काॅलेज में साफ-सफाई की सुविधा भी नहीं प्रदर्शन की दी चेतावनी
गर्मी बढ़ने से विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज में सुविधाओं की कमी को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ
प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई और छात्रों को कक्षाओं में पंखे न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई हीरानगर के अध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कॉलेज में छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न तो यहां साफ सफाई की कोई व्यवस्था है और न ही शिक्षा कक्षाओं में पंखों की सुविधा है।
गर्मी बढ़ने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में असुविधाओं का सामना कर रहे छात्रों में कॉलेज प्रशासन के प्रति रोष है। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर काॅलेज प्रशासन ने काॅलेज में सफाई व्यवस्था व बिजली पंखों का प्रबंध नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा, इसके लिए काॅलेज प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। संवाद-
कॉलेज की ओर से छात्रों के लिए पिकनिक अरेंज की गई थी, लेकिन ऐन मौके पर सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद इसे स्थगित किया गया। इसके बाद कुछ छात्रों ने इसे मुद्दा बनाया और कॉलेज में साफ सफाई और पंखों की सुविधा का मुद्दा उठाया, जो पूरी तरह से बेबुनियाद है। कॉलेज में न तो पंखों की कमी है और न ही साफ सफाई में किसी तरह की कमी।
- डॉ. प्रज्ञा खन्ना, प्रिंसिपल