फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और शुरू हो गई टोल पोस्ट

Sat, 26 Dec 2015 01:58 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद वीरवार को जनसमर्पित हुए अटल सेतु पर शुक्रवार से टोल लगना शुरू हो गया। आबकारी विभाग ने बाकायदा टोल नाका स्थापित कर राज्य से आने और जाने वाले वाहनों से कर वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी से किराए पर ली गई इमारत में फिलहाल काम चलाने के लिए टोल पोस्ट स्थापित की गई है। आबकारी विभाग के एक सब इंस्पेक्टर और दो गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं जो रोटेशनल बेसिस पर 24 घंटे टोल पोस्ट पर काम करेंगे।

शुक्रवार को आबकारी विभाग के डीसी राजेश शर्मा ने अटल सेतु का दौरा किया। इस मौके पर अधिकारी ने बंदोबस्त पूरे करते हुए दोपहर बारह बजे से कर वसूलने के लिए टोल पोस्ट को भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बसोहली में बना अटल सेतु राजस्व के लिए विभाग का अतिरिक्त टोल नाका होगा। पंजाब से बसोहली का सीधा संपर्क बनने से अधिकतर सामान उस ओर से ही आएगा। ऐसे में हर वाहन को अटल सेतु पार करने पर टोल चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें