वीरवार को बसोहली में अटल सेतु की सौगात मिलने के साथ ही शुक्रवार से आबकारी विभाग की टोल पोस्ट भी एक्टिवेट हो जाएगी।
इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी आबकारी विभाग राजेश शर्मा ने बताया कि अटल सेतु के उद्घाटन समारोह के पहले दिन लोगों को टोल की छूट दी गई।
ऐसे में पहले दिन ही टोल पोस्ट को एक्टिवेट नही किया गया। उन्होंने बताया कि पुल से बिल्कुल सटकर टोल पोस्ट को स्थापित कर दिया गया है और शुक्रवार से अटल सेतु से होकर गुजरने वाले वाहनों को टोल चुकाना होगा।
हालांकि इसमें लोकल वाहनों को टोल में छूट उसी तरह से दी जाएगी जिस तरह लखनपुर टोल प्लाजा से गुजरने पर दी जाती है। लेकिन व्यवसायिक वाहनों को पंजाब में आने और जाने के लिए अब सत्तर रूपए एक तरफ से चुकाने होंगे।