कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की ओर करवाई जा रही कठुआ प्रीमियर लीग में रविवार को ग्रुप-बी का दूसरा मैच केकेआर मढ़ीन और चंदवां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मढ़ीन की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंदवा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर के बल्लेबाजों ने शुरू से जोरदार प्रहार करते हुए 15 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। टीम की लगातार दूसरी जीत में अहम योगदान देने वाले अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने 15 गेंदों में 41 रन बनाए।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कठुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जंग बहादुर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सेना की इस पहल की सराहना की। इससे युवा पीढ़ी को भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा मिलेगी। साथ ही आवाम और सेना के बीच एकता और आपसी सम्मान की भावना भी प्रबल होगी।