फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर मढ़ीन के नाम रहा ग्रुप-बी का पहला मुकाबला

विज्ञापन
जिला स्पोटर्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के तत्वावधान में सेना के क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन की तरफ से आयोजित कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता का ग्रुप-बी का पहला मैच केकेआर मढ़ीन और युनाइटेड क्रिकेट क्लब बिलावर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टास जीत कर केकेआर मढ़ीन की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके कारण पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बिलावर की टीमकेकेआर मढ़ीन की टीम की घातक के सामने टिक नहीं पाई, और पूरी टीम मात्र 100 रन के योग पर पवेलियन लौट गई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर मढ़ीन के बल्लेबाजों ने मात्र 6 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान केकेआर मढ़ीन के सुरेश कुमार को उनकी 33 रनों की पारी के साथ गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सेवानिवृत्त प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सुंबडिया ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने व्हाइट नाइट कॉर्प्स की पहल की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी को इस तरह के और आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने और समाज के अन्य बुराइयों से उनका ध्यान हटाने में सेना के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें