हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दयाला चक में शुरू खो-खो प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले हुए। पहले दिन के मुकाबले में जिला कठुआ की टीम ने दो अंकों से किश्तवाड़ को हराया।
श्रीनगर की टीम ने कुलगांव को एक अंक से, जम्मू की टीम ने बड़गांव से 8 अंकों से जीत हासिल की। अंडर-17 के मुकाबले जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने शुरू कराए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। संवाद