फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी ने किया सीमावर्ती इलाकाें का दौरा

Sat, 21 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी ने किया सीमावर्ती इलाकाें का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। पदभार संभालने के बाद कठुआ की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए पहुंचे अधिकारी ने कूटा में सीआरपीएफ द्वारा अधिग्रहित ग्रुप सेंटर के लिए भूमि का जायजा लिया। उन्होंने हरियाचक और भाग नाले का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आतंकी घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील इन इलाकों में रात की नाकेबंदी पर उन्होंने कड़े सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। यहां उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात की और सुरक्षा के बारे में जाना।

उन्होंने यहां बैठक में कहा कि घुसपैठ वाले सभी रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। सीमावर्ती इलाकाें का दौरा करते हुए अधिकारी राजबाग पुलिस थाने पहुंचे, यहां उन्होंने पिछले वर्ष हुए आतंकी हमले की जानकारी ली।
विज्ञापन


आतंकी किस तरह थाने में घुसने में सफल रहे और किस लोकेशन पर सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक कर बड़ी वारदात को टाला, इसकी भी जानकारी हासिल की।

राजबाग थाने का जायजा लेने के बाद उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के साथ कठुआ में सैनिक सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने जवानाें का मनोबल बढ़ाने के साथ ही आम नागरिकों और देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।

उन्होंने राजबाग आतंकी हमले में लोहा लेने वाले सीआरपीएफ जवानों को मिसाल बताते हुए अन्य जवानों को भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें