फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल बसोहली में अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने शुक्रवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय बसोहली, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय, एसडीएओ कार्यालय (कृषि विभाग) और डाइट बसोहली का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया की जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
विज्ञापन

एडीसी ने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की जांच की और उपस्थिति व मूवमेंट रजिस्टर की भी जांच की। एडीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रिंट उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन सभी कार्यालय बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रिंट उपलब्ध कराने में विफल रहे। एसडीएओ कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति मशीन खराब है, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है और प्रभारी एसडीएओ छुट्टी पर हैं। डाइट में दो लेक्चरर और सभी कर्मचारी मौजूद थे, जबकि कठुआ जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में प्रिंसिपल, लेक्चरर और एचओडी कुल मिलाकर 9 अधिकारी निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षक प्रशिक्षण ड्यूटी पर थे। एडीसी ने सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने को कहा और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद इस्माइल उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें