फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
जलभराव की समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जलभराव की समस्या से परेशान होकर शहर के वार्ड 14 नागनगर में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी गली का निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल अजीत कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या का समाधान करने के नाम पर नगर परिषद द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व गली के निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके बाद शुरू होने वाले निर्माण का मोहल्ले के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं हरदेव सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में चुनाव के दौरान नेता केवल वोट लेने के लिए आते है। चुनाव खत्म हो जाने के बाद नेता उनसे किए वादों के साथ मोहल्ले का रास्ता भी भूल जाते है। इसी कारण समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। प्रदर्शनकारी महिला कांता देवी ने कहा कि पिछले दो सालों में कोरोना के कारण उनके बच्चों के स्कूल बंद रहे अब गली में पानी भरने के कारण वह स्कूल नहीं जा पा रहे है। गली में भरने वाले पानी के कारण आने-जाने में परेशानी होती है। यहां गिरकर कई लोग घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद द्वारा निर्माण को नहीं शुरू करवाया गया तो वह लोग इसके खिलाफ कड़ा प्रदर्शन करने लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में जगदीश राज, राजकुमार, प्यारों देवी, सीमा देवी के अलावा कई अन्य स्थानीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें