फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कटे चालान, शराब की दुकानों कोई कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है। नियमों को ताक पर रखकर बाजारों में घूमने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटे। शराब की दुकानों पर हर रोज सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन यहां प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

चड़वाल के मुख्य बाजार में नायब तहसीलदार देवराज ने अपनी टीम के साथ दौरा किया। यहां बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। इतना ही नहीं, बिना मास्क दुकानों पर बैठे दुकानदारों के भी चालान किए गए। चालान करने के साथ ही उन्होंने आम लोगों और दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर फिर से नियमों का उल्लंघन किया तो बड़े चालान काटे जाएंगे।
वहीं, हीरानगर मोड़ पर खुली शराब की दुकान के बाहर सरेआम लोग कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। दुकान के बाहर जुटी भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी और बहुत से लोग बिना मास्क के भी दिखे। यह पहली बार नहीं है। हर रोज यहां नियमों का उल्लंघन किया जाता है, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से यहां कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें