फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहीद सीआरपीएफ जवान सोहनलाल की 38वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। हीरानगर के वार्ड नंबर चार निवासी शहीद सीआरपीएफ जवान सोहनलाल की 38वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिजनों, मोहल्लेवासियों और सीआरपीएफ अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
शहीद सोहनलाल वर्ष 1981 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्ष 1988 में श्रीलंका के जाफना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहादत के बाद उनका पार्थिव शरीर एलटीटीई उग्रवादी ले गए थे। जिसके कारण परिवार को उनका पार्थिव शरीर भी अंतिम दर्शन के लिए नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हीरानगर की ओर से इंस्पेक्टर परगट सिंह और सब-इंस्पेक्टर बालकृष्ण सहित अन्य जवान मौजूद रहे। शहीद के परिजनों, बहनों, भाई और मोहल्लेवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पुष्प अर्पित किए और शहीद को नमन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान रमेश कुंडल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। ताकि युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा मिल सके। उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर देश सेवा के लिए स्वयं को तैयार करने की अपील की।
रमेश कुंडल ने सीआरपीएफ अधिकारियों से अपील की कि शहीद सोहनलाल की स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए उनके नाम पर स्मारक या प्रतिमा स्थापित की जाए अथवा किसी स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ठाकुर दास सेलोत्रा, व्यापार मंडल प्रधान संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहीद के परिवार की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीआरपीएफ अधिकारियों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें