फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू विलेज तीन के पहले चरण में कठुआ के छह ब्लॉकों में लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बैक टू विलेज का तीसरा चरण शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती से लेकर चार अक्तूबर तक पहली कड़ी में जिले के छह ब्लॉक में बैक टू विलेज के तहत अधिकारी पंचायतों में पहुंचकर जन समस्याएं सुनेंगे। शुक्रवार से बनी, बसोहली, भूंड, डुग्गन, महानपुर और धार महानपुर ब्लॉक में बैक टू विलेज के तीसरे चरण का आगाज हो जाएगा। जानकारी के अनुसार कुल 68 पंचायतों में बैक टू विलेज के तहत कार्यक्रमों के आयोजन होंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि एक ओर जहां प्रशासन की ओर से बैक टू विलेज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं दूसरी ओर कई पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण पहले ही कार्यक्रमों का बॉयकाट करने की चेतावनी जारी कर चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सरकार की ओर से पहले दो बैक टू विलेज के तहत जारी राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। दो बार बताए गए अधिकतर कार्य अभी भी लंबित पड़े हैं, ऐसे में तीसरे चरण के आयोजन से पूर्व विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर अंजाम देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें