कुलदेवी के मंदिर में वार्षिक मेल के दौरान पूजा अर्चना करते मनकोटिया बिरादरी के सदस्य। संवाद
- फोटो : KATHUA
बिलावर। मनकोटिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन रविवार को कुलदेवी महाकाली के मंदिर रामकोट में हुआ। इस दौरान बिरादरी के लगभग ढाई हजार लोगों ने कुलदेवी का दर्शन किया और परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मनकोटिया राजपूत बिरादरी के सदस्य महेंद्र सिंह, कमल देव सिंह, बलदेव सिंह ने बताया कि वार्षिक मेल में जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और अन्य कई इलाकों से लोग पहुंचे। लोगों ने कुल देवी का दर्शन किया और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। कुलदेवी के मंदिर में शनिवार रात को जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान गायकों ने महामाई का गुणगान किया। सुबह मंदिर के प्रांगण में हवन का आयोजन हुआ। दोपहर 12:30 बजे कुलदेवी को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया। दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा।