फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कठुआ के सीमावर्ती इलाके में मिला विस्फोटक पदार्थ, 13 दिन पहले मिली थी आईईडी

Tue, 05 Mar 2024 04:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को संदिग्ध बैग मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ताल करने पर इसमें विस्फोटक पदार्थ पाया गया है।
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ के सीमावर्ती इलाके से मंगलवार को विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को संदिग्ध पॉलिथीन बैग मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ताल करने पर इसमें विस्फोटक पदार्थ पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। इलाके में कई बार शिकारी भी बारूद का इस्तेमाल करते हैं। हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। बैग के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पंजगराई इलाके में भेजा गया है।

पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आसपास के इलाके को खंगाल रही है। गौरतलब है कि इसी इलाके में तेरह दिन पहले एक पाकिस्तानी ड्रोन ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) गिराया था।
विज्ञापन


22 फरवरी 2024 को बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर के मनियारी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर खदेड़ दिया था। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इलाके से आईईडी बरामद की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें