कठुआ। शहर के वार्ड 18 में बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
बुधवार देर शाम वार्ड नंबर 18 के मोहल्ले के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे बिजली विभाग के डेलीवेजर लाइनमैन रमेश कुमार पुत्र साई दास निवासी वार्ड 2 को बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया।