फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को ठप रहीं आकाशवाणी कठुआ की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आकाशवाणी कठुआ की सेवाएं बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते दिन भर ठप रहीं। सुबह की पहली सेवा जहां 5.55 बजे रोजाना की तरह शुरू नहीं हो पाई, वहीं देर शाम तक आकाशवाणी के इंजीनियर तकनीकी खराबी को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 102.2 मेगाहर्ट्ज पर चलने वाले आकाशवाणी कठुआ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरा दिन और शाम तक सेवाएं ठप रही हों। आकाशवाणी कठुआ में दस किलोवाट का ट्रांसमीटर वर्ष 1992 में स्थापित किया गया था जो एक बड़े इलाके में रेडियो तरंगों को पहुंचाता रहा है। कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, रियासी के साथ-साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई जिले अपनी लोकप्रियता बटोर चुके इस केंद्र को लेकर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कोई दिलचस्पी दिखाई और न ही आकाशवाणी के उच्च अधिकारियों ने। सूत्रों ने बताया कि एक ट्रांसमीटर की अधिकतम आयु दस वर्ष होती है, लेकिन 27 वर्ष से कठुआ के आकाशवाणी केंद्र के ट्रांसमीटर को न तो बदला गया और न ही इसके लिए किसी विकल्प को लाया गया। बीते एक दशक से ही ट्रांसमीटर में कभी कभार दिक्कतें भी सामने आती रही हैं, जिसकी वजह से कुछ मिनटों के लिए आकाशवाणी की सेवाएं तो प्रभावित होती रहीं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि पूरा दिन ही ट्रांसमीटर ठप रहा हो।
जानकारी के अनुसार दस किलोवाट क्षमता का यह ट्रांसमीटर कुछ वर्षों से अपनी क्षमता के अनुसार भी काम नहीं कर पा रहा था। ऐसे में दूर दराज इलाकों में भी आकाशवाणी कठुआ की पहुंच धीरे-धीरे कम होती जा रही थी। उधर, आकाशवाणी नियमित रूप से सुनने वाले लोग भी सेवाएं न चलने से हैरान रहे। उन्होंने मांग की है कि आकाशवाणी कठुआ को अपग्रेड किया जाए और यहां के पुराने उपकरणों को बदलकर नए उपकरण लगाए जाएं ताकि दूर दराज इलाके के लिए सूचना प्रसारण का यह जरिया जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें