विश्व जल दिवस पर बसोहली नगर कमेटी के टाउन हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ नगर कमेटी के ईओ, पार्षद, वन विभाग के डीएफओ, रेंजर समेत अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने जल को बचाने के लिए संकल्प लिया। वहीं नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने सभी अधिकारियों पार्षदों व लोगों को जल संरक्षण के प्रति विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने संस्कृति पर आधारित प्राचीन तकनीकों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही जल संरक्षण के अच्छे प्रभावों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि घर से बाहर रास्ते में कहीं भी कोई नल खुला दिखे, जिससे पानी व्यर्थ बह रहा हो, तो उसे बंद कर दें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण तभी सफल हो सकता है जब इसका असली महत्व समझ कर उसे अपने जीवन में शामिल करें। संवाद