फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या बचाओ मुहिम की ली शपथ

Sat, 22 Nov 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कम होते लिंग अनुपात और कन्या बचाओ विषय पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा लोगों को जागरूक करने की मुहिम के तहत गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गोष्ठी में स्कूल की 23 छात्राआें ने हिस्सा लिया और कन्या बचाओ मुहिम की शपथ ली। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी टी आर मंगोत्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.के. संगड़ा भी उपस्थित रहे। कई छात्राओं ने कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नया कलेवर भी दिया।

गोष्ठी में बेहतर विचार प्रस्तुत करने पर प्रिया कुमारी को पहला, लक्ष्मी कुमारी को दूसरा और जीवन ज्योति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

तीनों विजेताओं को 1500, 1200 व एक हजार का नकद पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, रजनी शर्मा, पूजा व रशिमता को 200 रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए गए।
विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान एक छात्रा ने मां पर गीत प्रस्तुत किया जिससे समारोह को भावुकता आ गई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शिक्षा अधिकारी टीआर मंगोत्रा ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य ओमिता सियोत्रा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

उधर बसोहली में स्वास्थ्य विभाग ने गर्ल्स हाईस्कूल में ‘कन्या बचाओ’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें 14 छात्राओं ने विचार प्रकट किए।

इनमें सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति के लिए कक्षा नौ की नगीना (78 अंक) को प्रथम, कक्षा 10 की शीतल (77 अंक) को द्वितीय और कक्षा नौ की सुनीता (74 अंक) को तृतीय स्थान मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनआरएचएम के प्रोग्राम मैनेजर डा. बीबी शर्मा ने कहा कि घटता हुआ लिंग अनुपात हमारे समाज के लिए खतरे की घंटी है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि एनआरएचएम के जिला मानीटर डा. प्रदीप शर्मा ने भी इस पर तुरंत रोक को प्रभावी तरीके से बताया। ब्लाक मेडिकल अधिकारी डा. विरेंद्र विशाल ने बताया कि भ्रूण हत्या तथा लिंग परीक्षण कानूनन जुर्म है और इसके लिए सजा का भी प्राविधान है। अध्यापिका आशा पंगोत्रा ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें