बनी। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच सरथल घाटी में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। दूर-दराज से आए सैलानियों से इलाके में चहल-पहल देखने के लिए मिल रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी की लहर है।
सरथल मंदिर के पास चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे स्थानीय निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार जून में ही काफी पर्यटक आने लगे हैं। इससे उनका रोजगार बहाल होने लगा है। नजीर अहमद ने कहा कि पर्यटक आने से होटल, रिजॉर्ट से लेकर छोटे दुकानदार को भी फायदा होता है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद यहां पर सब कुछ ठप पड़ गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से रौनक लौट आई है। अगर ऐसे ही पर्यटक आते रहे तो जल्द ही सरथल गर्मी की छुट्टी मनाने वाली पसंदीदा जगह बन सकती है।