फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा में सीखने के लिए आएं श्रद्धालु : शास्त्री

Wed, 18 Jun 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव बदोली में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक अमित शास्त्री ने प्रवचन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं और कुछ सीखना चाहते हैं तो कथा में प्यासे बनकर आएं, कुछ सीखने के उद्देश्य से कुछ पाने के उद्देश्य से आएं तो, यह भगवान कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी।
कथावाचक अमित ने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा है। उसका सारा ध्यान सांसारिक विषयों को भोगने में ही लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत कथा के समय स्वयं श्री कृष्णा आपसे मिलने आते हैं। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत कथा उसका सदैव कल्याण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें