फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी, जारी रही हड़ताल

विज्ञापन
शहर में सफाई कर्मचारियेां की हड़ताल और मंगलवार रात आए आंधी तूफान के बाद कॉलेज मार्ग पर बिखरा कच
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में दिनभर चला धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में दिनभर धरना-प्रदर्शन किया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
मंगलवार देर शाम आई आंधी के बाद शहर की सड़कों पर जमा कचरा चारों तरफ बिखर गया और कई दुकानों के बाहर भी कचरे के ढेर लग गए। लोगों की दिक्कतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जल्द ही श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे। सरकार यात्रा की व्यवस्थाओं का दावा कर रही है, लेकिन स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के मन में बाबा बर्फानी के प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन सरकार का रवैया उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में यात्रा प्रबंधन को लेकर गंभीर है तो उसे तुरंत सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। मांगें पूरी होने पर कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, सफाई कर्मचारी यूनियन के कठुआ प्रधान शाका शुभ ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को मिलने वाला नौ हजार रुपये का मानदेय वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि इतनी कम राशि में किसी परिवार का भरण-पोषण करना कितना कठिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें