फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाद नदी पर बनेगा 1.45 करोड़ रुपये की लागत से फुट सस्पेंशन ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मजबूत होगी आवागमन की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बनी। क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग बलजेड़ी में खाद नदी पर फुट सस्पेंशन ब्रिज बनाने जा रहा है। इसमें लगभग 1.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस पुल बनने से बलजेड़ी, चलोगे, सूजन तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में खाद नदी पार करने में आने वाली कठिनाइयों से भी लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य दो माह की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने उम्मीद जताई कि परियोजना तय समय सीमा में पूरी कर जनता को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें