फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप सिंह बने ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में हाल के दिनों में ई-रिक्शा की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ई-रिक्शा चालक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को बैठक कर अपनी यूनियन बनाते हुए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। बैठक के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने संदीप सिंह को सर्वसम्मति से अपना प्रधान घोषित किया और उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं संदीप सिंह ने भी इस मौके पर यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ दस सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें गुलजारी लाल को उप प्रधान, नितिन वर्मा को महासचिव, विजय कुमार सचिव, गुरप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यकारिणी में तिलक राज, शिव नारायण, कृष्ण चंद, अजय शर्मा, कमल वर्मा, बिट्टू कुमार व धर्मपाल को शामिल किया। इस मौके पर संदीप सिंह ने बताया कि शहर में रोटी रोजी कमाने के लिए मौजूदा समय में 60 ई-रिक्शा चालक दिनभर पसीना बहा रहे है। सवारियों में ई-रिक्शा के बढ़ते क्रेज को आटो चालक बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं और इसी के कारण आए दिन वह ई-रिक्शा चालकों के साथ उलझते रहते हैं। इससे होने वाली परेशानी से बचने के लिए उन्होंने यूनियन की इस बैठक में फैसला किया है कि यूनियन सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, एसएसपी और डीसी राहुल पांडेय से मिलकर अपने समस्याओं का ज्ञापन देंगे। ताकि सड़क पर चलने के लिए उनके लिए कोई नीति बनाई जा सके और आए दिन होने वाली परेशानी से बचते हुए ई-रिक्शा चालक सुगमता से अपनी रोजी-रोटी कमा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें