फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सज्जाद इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच

Fri, 15 Nov 2024 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागी अति​थि के साथ। स्रोत : आयोजक - फोटो : Kathua
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे राउंड का उद्घाटन
विज्ञापन

बनी के विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा राउंड शुरू हो गया। वीरवार को दूसरे राउंड का मैच सज्जाद इलेवन और जोगिंदर इलेवन टीम के बीच खेला गया। इसे सज्जाद इलेवन की टीम ने जीत लिया। यह मैच जीतकर सज्जाद इलेवन की टीम तीसरे राउंड में प्रवेश कर गई।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच सज्जाद इलेवन के खिलाड़ी आरिफ रहे, जिन्होंने 20 गेंदों पर 46 रन बनाए। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में बनी के विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमें भाग ले रही हैं। भारत स्पोर्ट्स क्लब बनी हर साल फ्रीडम कप के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता है। इस साल इस फ्रीडम क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण 10 नवंबर को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड की शुरुआत डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य ने करवाई। उन्होंने भाग लेने वाली टीमों को बधाई दी और कहा कि खेल व्यक्ति को फिट रखता है और साथ ही खेलों से कई बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। बनी क्षेत्र में बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें एक मंच की जरूरत है। इसी तरह पिछले कुछ दिनों से भारत स्पोर्ट्स क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 300 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, इससे यह साबित होता है कि इस दूरदराज के क्षेत्र में बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें