फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल घर न लौटें ग्रामीण

Sun, 12 Oct 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगातार दूसरे दिन शांति कायम रही।
विज्ञापन


इससे सीमावर्ती जीवन ने भी राहत की सांस ली लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर के ताजा उल्लंघन ने सुरक्षा तंत्र को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्क कर दिया है।

प्रशासन ने भी एहतियातन इंतजाम बहाल रखे हैं। बीती रात को आईबी की तमाम पोस्ट शांत रहीं। यह दूसरी रात थी जब सीमावर्ती इलाके में सन्नाटा छाया राहा।

उधर सीमावर्ती गांवों में शांति होने के बावजूद प्रशासन ने ग्रामीणों को घरों में लौटने से परहेज की हिदायत दी है। शनिवार को भी तमाम विस्थापित ग्रामीणाें के शिविर वैकल्पिक व्यवस्था के साथ चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के हालात में व्यापक सुधार आया है लेकिन एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ही रखा जा रहा है।

शनिवार को पुंछ में सीजफायर उल्लंघन के बाद से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें