फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 16 वाहनों के काटे चालान, 39 हजार रुपये जुर्माना किया

विज्ञापन
जीएमसी कठुआ के सामने नियमों की अवहेलना करने वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते आरटीओ कठुआ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग की ओर से नाकों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों के चालान करते हुए 39 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
आरटीओ कठुआ सुरेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बरनोटी, राजबाग और जीएमसी कठुआ के पास विशेष नाका लगाया। इस दौरान हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शा के अलावा दोपहिया वाहनों के चालान किए गए। वहीं, जीएमसी कठुआ के मुख्य द्वार पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को आरटीओ ने नियमों का उल्लंघन करने वाले हर वाहन का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखना के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के संबंध में आरटीओ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा को ध्यान में देखकर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर एआरटीओ शम्मी कुमार, एमवीडी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें