बनी में सेना की ओर से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन
कठुआ। सेना की ओर से बनी की मरकज मस्जिद बैकन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के साठ से सत्तर लोगों ने भाग लिया। इनमें बच्चे और युवा भी शामिल रहे। इफ्तार करने पहुंचे समुदाय के लोगों ने देश की तरक्की और भारतीय सेना के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की ही नहीं बल्कि भीतर भी रक्षा करती है। उन्होंने आयोजन के लिए सेना का आभार जताया। संवाद