फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जल्द शुरू होगा सीमावर्ती हरिपुर मनियारी सड़क की मरम्मत का काम

Tue, 29 Oct 2024 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओएसके व जीरो लाइन सड़क को आपस मे जोड़ती है यह सड़क
विज्ञापन

- लंबे समय से लोग कर रहे थे मरम्मत की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। लंबे समय से सीमावर्ती लोग हरिपुर-मनियारी सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है। सड़क की मरम्मत और किनारों की सुरक्षा के लिए राशि मंजूर हो गई है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से 66 लाख का टेंडर खोल दिया गया है। टेंडर होते ही यह काम शुरू हो जाएगा। ओल्ड सांबा कठुआ (ओएसके) सड़क को जीरो लाइन से जोड़ने वाली इस पांच किलोमीटर लंबी सड़क से कई गांवों के संपर्क मार्ग जुड़ते हैं। लंबे समय से लोग इस सड़क पर बने गड्ढों पर चलने को मजबूर हैं। सड़क के किनारे टूटने की वजह से कुछ जगहों पर सड़क इतनी संकरी हो चुकी है एकतरफा वाहन का गुजरना भी बेहद मुश्किल है। सड़क के बनने से लोगों की राह आसान होगी और क्षेत्र में यातायात बढ़ेगा जिसका लाभ आम लोगों को होगा।
विज्ञापन

लंबे समय से सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। सड़क की खस्ताहालत के चलते कई बार हमें हरिपुर जाने के लिए चकड़ा से होकर जाना पड़ता है। मतलब पांच किलोमीटर का सफर कई बार बीस किलोमीटर में करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत होने से यातायात बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने की भी संभावनाएं बढ़ेंगी।
कुलदीप राज, निवासी मनियारी
यह खुशी की बात है कि जल्द इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क से करीब आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग जुड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा, जिन्हें कोई और वैकल्पिक मार्क न होने के कारण मजबूरन इसी सड़क पर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

रवि कुमार, पूर्व सरपंच हरिपुर

-
सड़क की मरम्मत और किनारों की सुरक्षा के लिए यूटी कैपेक्स बजट से राशि मंजूर हो गई है। 66 लाख का टेंडर खोला गया है, टेंडर होते ही यह काम शुरू हो जाएगा।
- मोहम्मद कबीर, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें