कटली सहित अन्य लिंक सड़कों के किनारे उगी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटा जाए। वार्ड पांच में रहने महेंद्र कुमार ने बताया कि कटली सड़क के किनारे इनदिनों झाड़ियां उगी हुई हैं, जो हादसों को न्योता दे रही हैं।
मिनी बस चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि झाड़ियों की साफ सफाई न होने से सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। सड़क तंग होने से विपरीत दिशा से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है।
किशनपुर पंचायत के वार्ड छह में रहने वाले रोशन लाल ने बताया कि कोटी सड़क किनारे भी कई स्थानों पर झाड़ियां उग गई हैं। इन्हें जल्द काटा जाना बहुत जरूरी है।
परसोत्तम कुमार ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से झाड़ियों की कटाई नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि शायद विभाग भी किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।