फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आवाजाही होगी सुगम, तीन गलियों का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। लंबे समय से खस्ताहाल गलियों से गुजरने की परेशानी झेल रहे शहर के लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। विधायक डॉ. भारत भूषण ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनाई गई तीन गलियों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सबसे पहले विधायक डाॅ.भारत भूषण ने पारलीवंड पहुंचकर वार्ड 13 में तैयार दो गलियों का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भले ही इन तीनों गलियों के निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों के लिए इनका महत्व काफी अधिक है। लंबे समय से बदहाल पड़ी इन गलियों के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को टूटी-फूटी गलियों से गुजरने में परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि गलियों के दुरुस्त होने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि शहर में विभिन्न योजनाओं के तहत करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें गलियों और नालियों के निर्माण के साथ-साथ डीप और कवर सीवरेज से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें