फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सालों से खराब है सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। नगरोटा गुजरु से कछेड जाने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग कछेड पंचायत के लोगों की आर से की गई गई थी। कछेड पंचायत के सरपंच बलवान सिंह ने बताया कि यह सड़क करीब 5 साल पहले पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से बनाई गई थी, जिसके बाद सड़क की मरम्मत के लिए बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे सड़क पर गड्ढे हो गए। बारिश के मौसम में गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिसके बाद सड़क भी दिखाई नहीं देती है। इससे राहगीर गिरकर घायल होते हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि यह सड़क कछेड, ववेय और मकवाल गांव को धार से जोड़ती हैं। लगभग 500 घरों के लोगों का आना-जाना इस सड़क से होता है। पवन शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से सड़क मार्ग पर तारकोल उखड़ गई है, जिससे बरसात के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पीएमजीएसवाई विभाग को खराब पड़ी सड़क के बारे में रूबरू करवा चुके हैं। लेकिन पीएमजीएसवाई विभाग सड़क की दुर्दशा सुधारने के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाए है। सुमेश शर्मा ने बताया कि पीएमजीएसवाई विभाग को सड़क की रिपेयरिंग के लिए लिखित पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन विभाग सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द टूटी पड़ी सड़क की दुर्दशा सुधारने की मांग की है । जिससे गांव वासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें