फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से चौथे दिन भी बंद रहा बनी-ढग्गर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पस्सियां गिरने के चलते ठप हुआ बनी-ढग्गर मार्ग सोमवार को भी बहाल नहीं हुआ है। लगातार चौथे दिन यातायात ठप रहने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रूट पर जहां मिनी बसें नहीं चल रही हैं, तो वहीं इसके चलते क्षेत्र के लोगों को 25 किलोमीटर से भी अधिक का सफर पैदल तय करने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नाठीमोड़ के नजदीक चार दिन पहले पहाड़ से मलबा खिसक आया था, जिसके बाद से यातायात ठप है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विभाग की ओर से एक मशीन लगाई गई है, जो सही से काम नहीं कर रही है। यातायात बहाल नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने या फिर नौकरी पेशा लोगों को आने जाने में सबसे अधिक मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए पस्सियों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें