फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना, दूध की दुकानें भी कराईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सप्ताहांत पाबंदियों के तहत उपमंडल के बाजारों में गैरजरूरी सामान की सभी दुकानें पूर्ण रुप से बंद रहीं। कुछ जगहों पर पुलिस ने फल-सब्जी और दवाइयों की दुकानों को छोड़ दूध, किराना की दुकानों को भी बंद करवा दिया, जबकि जिला प्रशासन की ओर से इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पाबंदियों के चलते गैरजरूरी आवागमन को रोकने के लिए हाईवे और कस्बों के बाजारों में पुलिस की गश्त जारी रही। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की टीमों ने लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी।
चड़वाल में गाइडलाइन के मुताबिक खुली किराना और दूध की दुकानों को पुलिस ने 11 बजे बंद करवा दिया। इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए कि रविवार को भी इतने ही समय के लिए यह दुकानें खुलेंगी। सिर्फ फल-सब्जी और दवाइयों की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें