फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईटी शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं

Thu, 19 Nov 2015 01:37 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम के पदाधिकारियों ने 23 नवंबर को जम्मू चलो व 24 नवंबर को स्कूलों में तालाबंदी का नारा दिया है।
विज्ञापन


अपनी लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने की सूरत में जम्मू में अधिकारियों के घेराव की घोषणा करते हुए रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि अर्से से लंबित मांगें पूरी करने के लिए वे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार को कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को जम्मू में प्रदर्शन के साथ 24 नवंबर को मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में तालाबंदी कर विरोध किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि फोरम के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक यह अनदेखी बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का वेतन छह महीने से जारी नहीं किया है, जिसके कारण परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षकों को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने सभी रहबरे शिक्षकों से अपील की कि 23 नवंबर को जम्मू प्रेस क्लब के बाहर एकजुट होकर सरकार के विरोध के लिए आगे आएं। इस अवसर पर फोरम की जिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन


ऐसे में हमारी परेशानी है कि परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन अधिकारी बिना किसी परवाह के अपने ही काम में जुटे हैं। इस अन्याय के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा। इस अवसर पर हीरा सिंह, भजन सिंह, विपिन शर्मा, दीप, राकेश कुमार, श्रवण सिंह, अनेश शर्मा, हकीकत राज, गणेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें