शहर के वार्ड छह में युवक ने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
युवक की पहचान पैंतीस वर्षीय राजकुमार गुप्ता निवासी वार्ड छह कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।